सेंसेक्स एक महीने के ऊंचे स्तर पर

( 4068 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 16 07:12

मुंबई | दलाल स्ट्रीट में शुक्रवार को लगातार दूसरे सत्र में तेजी रही। विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में लिवाली की। इससे बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 52.90 अंक सुधरकर 26747.18 अंक पर बंद हुआ। यह इस संवेदी सूचकांक का एक महीने का ऊंचा स्तर है। बीते रोज यह 457.41 अंक चढ़ा था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 14.90 अंक की बढ़त के साथ 8261.75 अंक पर पहुंच गया। साप्ताहिक आधार पर भी दोनों सूचकांकों में सुधार हुआ। सेंसेक्स इस दौरान 516.52 अंक यानी 1.96 फीसद और निफ्टी 174.95 अंक यानी 2.16 फीसद मजबूत हुआ।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.