प्रत्यक्ष करों में हुई 15.12 फीसद की वृद्धि

( 4522 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 16 07:12

नई दिल्ली | चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के दौरान प्रत्यक्ष कर संग्रह में 15.12 प्रतिशत तथा परोक्ष कर संग्रह में 26.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं प्रत्यक्ष और परोक्ष करों को मिलाकर नवंबर तक कुल 9.64 लाख करोड़ रुपये का संग्रह हो चुका है जो आम बजट 2016-17 में तय किए गए लक्ष्य 16.26 लाख करोड़ का 59 प्रतिशत है। सरकार के कर राजस्व में यह वृद्धि आयकर तथा उत्पाद शुल्क में वृद्धि के चलते हुई है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 12.64 प्रतिशत की वृद्धि के साथ प्रत्यक्ष करों के माध्यम से 8.47 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। वहीं परोक्ष करों के माध्यम से 10.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ 7.79 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.