बुआ न बबुआ, उत्तर प्रदेश में खिलेगा फुलवा

( 3389 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 16 07:12

फतेहपुर : नोटबंदी के बाद देश में बने असमंजस भरे माहौल में भी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को पूरे आत्मविश्वास में नजर आए। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर की रैली से उन्होंने अपने अंदाज में राज्य में परिवर्तन की हुंकार भरी। चुटकी लेते हुए नोटबंदी को विरोधियों की नसबंदी बताया तो चिर-परिचित सवालिया लहजे में अपने मुख्यमंत्रित्व काल की तुलना सपा शासन काल से की। जनता का आह्वान किया कि ‘बुआ न बबुआ, उत्तर प्रदेश में खिलेगा फुलवा (कमल का फूल)।’1महात्मा गांधी महाविद्यालय के प्रागंण में भीड़ देख गदगद हुए गृहमंत्री ने कहा कि मैंने फतेहपुर में रैली की कल्पना की थी। यहां तो रैला दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को विपक्ष नसबंदी कह रहा है। अरे भ्रष्टाचारियों की नसबंदी तो हो ही गई। प्रधानमंत्री के साहसिक कदम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हम लोगों ने कालेधन से निपटने की रणनीति बना ली थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.