साक्षरता शिविर कानूनी जानकारी दी

( 6679 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Dec, 16 09:12

नाथद्वारा | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के निर्देशानुसार सुखाड़िया नगर स्थित नगरपालिका के सभागार में बुधवार को साक्षरता शिविर लगा। शिविर में तस्करी और वाणिज्यिक, यौन शोषण पीडितों के लिए विधिक सेवाएं, नाल्सा आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं, नाल्सा नशा पीडितों को विधिक सेवाएं नशा उन्मूलन के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में प्रशिक्षित पैनल अधिवक्ता दीपक सनाढ्य तथा पैरालीगल वोलियंटर भावेश जोशी ने जानकारी की। इस दौरान शिविर में नपा कार्यकारी आयुक्त नथूसिंह राठौड़, पार्षद प्रवीण पालीवाल, मनीष राठी सहित कर्मचारी मौजूद थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.