युवा महोत्सव में युवा प्रतिभाओं ने मचायी हुनर की धूम

( 15565 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Dec, 16 07:12

उदयपुर में जिलास्तरीय युवा महोत्सव में युवा प्रतिभाओं ने मचायी हुनर की धूम

युवा महोत्सव में युवा प्रतिभाओं ने मचायी हुनर की धूम
उदयपुर, राजस्थान युवा बोर्ड एवं खेल मामले विभाग की ओर से राजस्थान राज्य राज्य भारत स्काउट-गाइड के तत्वावधान में उदयपुर के अम्बामाता स्थित राजकीय मदनमोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सुश्रुत सभागार में जिलास्तरीय प्रतिभा खोज युवा महोत्सव बुधवार रात सम्पन्न हो गया।
महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ओ.पी. बुनकर ने विभिन्न स्पर्धाओं में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
स्वागत भाषण सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने प्रस्तुत किया। सर्कल ऑर्गेनाइजर (गाइड) रेखा शर्मा जिलास्तरीय महोत्सव के बारे में जानकारी दी।
अतिथियाें का उपरणा एवं प्रतीक चिह्न से स्वागत स्थानीय संघ सचिव किशनलाल सालवी, संयुक्त सचिव श्रीमती किरण पोखरणा, अंजना शर्मा, खेमराज मेघवाल, उर्मिलाकुंवर राव, संतोष सोनी, मेवा मीणा, देव सोनी, अर्जुनसिंह चुण्डावत, मोहनलाल मेघवाल, तेजशंकर चौबीसा, मदनलाल वर्मा, अजीज शेख, झामेश्वर औदीच्य, यशवन्त मेहता आदि ने किया। संचालन महेश जोशी एवं चुन्नीलाल चन्देरिया ने तथा आभार प्रदर्शन सर्कल ऑर्गनाइजर (स्काउट) शरद शर्मा ने किया।
उद्घाटन समारोह
इससे पूर्व बुधवार प्रातः शुभारंभ समारोह आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गौरीशंकर इन्दौरिया के मुख्यातिथ्य मेंं हुआ। अध्यक्षता मण्डल उप प्रधान डॉ. सुजानसिंह छाबड़ा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डल सचिव सुरेश खटीक, स्थानीय संघ उप प्रधान जगदीश अरोड़ा, राउमावि भीण्डर के प्राचार्य राजेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद एवं सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर जिलास्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया।
परिणाम इस प्रकार रहे -
सर्कल ऑर्गेनाइजर (गाइड) रेखा शर्मा ने बताया कि लोकनृत्य में मोहनलाल मेनारिया एण्ड पार्टी (वल्लभनगर) तथा अंजलि एण्ड पार्टी (उदयपुर शहर) संयुक्त रूप से विजेता रहे। लोक गीत में आशा डामोर एवं पार्टी (झाड़ोल) तथा प्रियंक व्यास एवं पार्टी (ऋषभदेव) संयुक्त रूप से विजेता रहे।
एकलगान में सोनू रावत(उदयपुर), कत्थक में अंजलि गौड़ (उदयपुर), चित्रकला में जयेश सिकलीघर (ऋषभदेव), आशुभाषण में मुदित जोशी(मावली), बाँसुरी में शुभम शर्मा (उदयपुर), गिटार में हिमांशु व्यास(ऋषभदेव), तबलावादन में चिराग सेवक (ऋषभदेव), हारमोनियम में विक्रम सोमपुरा(ऋषभदेव) तथा नाटक में गिर्वा ब्लॉक विजेता रहे।
संभागस्तरीय युवा महोत्सव रविवार को
संभागस्तरीय युवा महोत्सव 11 दिसम्बर, रविवार को प्रातः 10 बजे मदनमोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में होगा। इसमें उदयपुर संभाग के सभी जिलों से विजेता हिस्सा लेंगे। संभागस्तरीय महोत्सव में सोलह विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.