फिल्म की शूटिंग में घायल हुए रजनीकांत

( 8620 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Dec, 16 07:12

फिल्म की शूटिंग में घायल हुए रजनीकांत चेन्नई | तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत शनिवार शाम फिल्म 2.0 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। विज्ञान पर आधारित फिल्म में अभिनय करते समय असंतुलित होकर वह गिर पड़े, जिसके कारण उनके घुटने में चोट आई है। यह हादसा तब हुआ जब वह एक दृश्य के लिए मुश्किल सा शॉट दे रहे थे। सुपर स्टार को तत्काल नजदीक के चेट्टीनाड अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब आधा घंटे उनका इलाज चला। वहां से वह अपने घर चले गए। उन्हें चोट में आराम बताया जा रहा है। रजनीकांत के मैनेजर रियाज के अहमद ने ट्विटर पर वीडियो डालकर उन्हें ठीक बताया है। वीडियो में सुपर स्टार अपने प्रशंसकों को हाथ हिलाते दिखाई दे रहे हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.