खनन पर अवैध वसूली रोकने पहुंचे वार्डपंच के साथ मारपीट

( 3768 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Oct, 16 11:10

नाथद्वारा/ उपलीओडण क्षेत्र में बनास नदी से बजरी खनन में अवैध रॉयल्टी वसूलने के मामले में उपली ओडण ग्राम पंचायत के वार्डपंच और उसके अन्य साथियों के साथ मारपीट हो गई। इस मारपीट में वार्डपंच घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उपली ओडण निवासी वार्डपंच सत्यनारायण प्रजापत ने बजरी खननकर्ताओं और अवैध रॉयल्टी वसूल कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस पर वार्डपंच प्रजापत के साथ मारपीट करने लग गए। वार्ड पंच सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मंगलवार को निचली ओडण क्षेत्र में बनास नदी से बजरी ले जा रहे ट्रैक्टर अन्य वाहनों से अवैध वसूल की जा रही थी। वार्डपंच अपने अन्य साथियों के साथ समझाइश के लिए मौके पर पहुंचा। आरोप है कि अवैध वसूली कर रहे दीपक वर्मा, शांतिलाल, उदयलाल वर्मा और रवि ने उसके साथ मारपीट कर दी। पत्थर के साथ मारपीट करने पर वार्डपंच सत्यनारायण घायल हो गया। जिससे नाथद्वारा अस्पताल से उदयपुर रेफर किया। वार्ड पंच ने बताया कि उन लोगों ने पत्थर उठा कर सिर पर मारा जिससे गंभीर चोटें आई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.