थर्ड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी 27 अक्टूबर को

( 9271 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 16 09:10

बीकानेर | माध्यमिक शिक्षा के बीकानेर मंडल में कार्यरत थर्ड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी अब 27 अक्टूबर को होगी। पूर्व में यह डीपीसी 20 अक्टूबर को होनी थी जिसे स्थगित कर दिया गया है। मंडल उपनिदेशक ओमप्रकाश सारस्वत ने बताया कि अब नई तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वर्ष 2016-17 की इस डीपीसी में मंडल के थर्ड ग्रेड शिक्षकों को सैकंड ग्रेड में पदोन्नत किया जाएगा। बीकानेर मंडल में सैकंड ग्रेड शिक्षकों के करीब 1500 पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं प्रिंसिपल से लेकर व्याख्याता पदों की डीपीसी होने के बावजूद मंडल स्तर पर थर्ड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी बकाया चल रही है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.