रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

( 4990 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 16 09:10

बीकानेर | नॉर्थवेस्ट रेलवे एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने रेलवे अधिकारी के खिलाफ गुरुवार को डीआरएम ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मंडल सचिव अनिल व्यास ने कहा कि जब तक रेलवे अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात करेंगे तब तक उनके खिलाफ पूरे मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। सहायक मंडल मंत्री मनोज के. बिस्सा ने बताया कि शुक्रवार शाम को भी बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.