चीनी सामान के बहिष्कार का राजनीतिक असर नहीं

( 3688 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 16 07:10

चीन के सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को कहा है कि एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी और जैश-ए-मुहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंध के मुद्दे पर उपजे मतभेदों के मद्देनजर भारत में चीनी सामान के बहिष्कार का जो अभियान चल रहा है, उसका ज्यादा ‘‘राजनीतिक असर’ नहीं होने वाला है। यह ‘‘द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को मूल रूप से बदलने में’ विफल रहने वाला है।भारतीय मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए ‘‘ग्लोबल टाइम्स’ ने कहा, भारत में कुछ नेताओं और नागरिकों ने हाल ही में चीनी उत्पादों के बहिष्कार के अभियान शुरू किए हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.