जाने-माने साहित्यकार हरीश व्यास को काँठल साहित्य रत्न सम्मान

( 7679 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 16 20:10

जाने-माने साहित्यकार हरीश व्यास को काँठल साहित्य रत्न सम्मान जाने-माने साहित्य चिन्तक व गीतकार हरीश व्यास को हिंदी एवं राजस्थानी साहित्यिक अवदान एवं उद्घोषकीय योगदान के लिए प्रतापगढ़ में आयोजित समारोह में सोनू बाबा मित्र मंडल की ओर से “काँठल साहित्य रत्न“ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें प्रतापगढ़ नगर परिषद् सभापति कमलेश डोसी व इफसमन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर कुमार मोदी ने प्रदान किया। श्री व्यास ने श्रृंगार, सांप्रदायिक सद्भावना, राष्ट्रीय चेतना तथा कौमी एकता के छंदों व गीतों में अमिट छाप छोड़ी है।
विभिन्न साहित्यिक आयोजनों के ओजस्वी संचालन, साहित्य जगत की सेवा और विभिन्न विधाओं में साहित्य सृजन के लिए विख्यात हरीश व्यास की दूर-दूर तक पहचान है। उन्हें यह सम्मान प्रदान किए जाने पर मेवाड़, वागड़ और काँठल की साहित्यिक संस्थाओं ने स्वागत किया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.