शरद पूर्णिमा कल, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

( 4541 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Oct, 16 08:10

जोधपुर अश्विनी पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा 15 अक्टूबर को मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा को रात में चंद्रमा अपनी संपूर्ण सोलह कलाओं से युक्त होता है। इस दिन चंद्रमा की चांदनी तेज प्रकाश से युक्त होती है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन रात में चंद्रमा की किरणों में अमृत वर्षा होती है। इसलिए रात में चंद्रमा की चांदनी में खीर और चिपड़ा रखा जाकर बाद में उसके प्रसाद का सेवन किया जाता है। मान्यता है कि दोनों खाद्य पदार्थ अमृतयुक्त हो जाते हैं जो आरोग्यता देते हैं। इसी प्रकार रात में चंद्रमा की चांदनी में सुई पिरोने से नेत्र की ज्योति बढ़ती है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.