15 को, ड्रीम गर्ल हेमामालिनी देगी प्रस्तुति

( 9934 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Oct, 16 11:10

नाथद्वारा| मिराज ग्रुप के तत्पदम उपवन की ओर से शनिवार को शरद पूर्णिमा पर सिनेतारिका और सांसद हेमामालिनी के यशोदा कृष्ण नृत्य नाटिका कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए पास का वितरण मिराज के कार्यालय से 15 अक्टूबर को होगा। मिराज के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मिराज ग्रुप की ओर से शरद पूर्णिमा पर शनिवार को राबचा स्थित मिराज स्टेडियम में हेमामालिनी नृत्य नाटिका कार्यक्रम पेश करेगी। कार्यक्रम स्थल मिराज स्टेडियम पर दर्शकों के लिए विशेष दीर्घा बनाई जा रही है। करीब 20 हजार दर्शकों के लिए व्यवस्था की जा रही है। स्टेज के पास से लेकर अंतिम छोर तक बैठक व्यवस्था की गई हैं। हेमामालिनी पूर्व में भी शरद पूर्णिमा और रामकथा में प्रस्तुति दे चुकी हैं। इससे पूर्व ड्रीमगर्ल हेमा मिराज के लिए दुर्गा, रामायण, राधा-कृष्ण, मीरा, महालक्ष्मी नृत्य नाटिका पेश कर चुकी हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.