अंडर-17 फीफा विश्व कप का आधिकारिक लोगो लांच

( 2904 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Sep, 16 07:09

मडगांव। फीफा अंडर-17 विश्व कप भारत 2017 की स्थानीय आयोजन समिति ने मंगलवार को देश की पहली अंतरराष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह (लोगो) लांच किया। प्रतीक चिन्ह में देश की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई गई है जिसमें हिंद महासागर, बरगद के पेड़, पतंग और देश की पहचान के अभिन्न हिस्से अशोक चक्र के प्रतीक स्टारबस्र्ट को जगह दी गई है। अंडर-17 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर 2017 में भारत में छह स्थानों पर किया जाएगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.