अफगानिस्तान में 12 सैनिकों की हत्या

( 2129 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Sep, 16 07:09

कुंदूज। अफगानिस्तान के पूर्वी शहर कुंदूज के निकट की एक चौकी पर अफगानिस्तान की सेना के 12 सैनिकों की हत्या रात को सोते समय कर दी गई और यह हत्या उनके सहयोगियों ने की। यह जानकारी मंगलवार को अफगानिस्तान के अधिकारियों ने दी। कुंदूज पुलिस ने बताया, तालिबान से संबंध रखने वाले दो सैनिकों ने बारह सैनिकों की हत्या रात को सोते समय की इसके बाद भाग कर वह तालिबान के साथ जा मिले।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.