जनलेखा समिति की उपसमिति 3 अक्टूबर से उदयपुर में

( 3624 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Sep, 16 20:09

राजस्थान विधानसभा की जनलेखा समिति की उपसमिति 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे उदयपुर पहुंचेंगी। समिति सदस्य सायं उदयपुर के दर्शनीय स्थलों का अवलोकन कर रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करेंगे।
समिति का 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मत्स्य महाविद्यालय के निरीक्षण व अवलोकन, 12 बजे जिला कलक्टर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक तथा इसके उपरान्त उदयपुर के दर्शनीय स्थलोें के अवलोकन का कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम उदयपुर में ही रहेगा तथा अगले दिन 5 अक्टूबर को मध्याह्न 12.30 बजे समिति सदस्य नाथद्वारा के लिए रवाना होंगे। समिति में संयोजक जोगाराम सहित 10 सदस्य तथा 6 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.