महिलापीजी कॉलेज की एनएसएस छात्राओं ने बाजी मारी

( 3947 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Sep, 16 09:09


महिलापीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने डिजिटल इंडिया कार्यशाला में भागीदारी निभाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जेएनवीयू की ओर से लाचू मेमोरियल साइंस एंड टेक्नॉलॉजी कॉलेज में डिजिटल इंडिया पर वर्कशॉप हुई, जिसमें कई बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाली स्वयंसेविकाओं में राज कंवर, राशि, वर्षा, शुभ्रा, डिम्पी, भावना, मनीषा, कोमल, खुशबू सोनिया ने क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। वर्कशॉप में छात्राओं ने डिजिटल इंडिया तकनीकी महत्व को समझा एवं ऑनलाइन सुविधा की जानकारी लेते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में समाजसेवा के लिए आगे आने का प्रण लिया। स्नेहलता व्यास के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने कार्यशाला में भाग लिया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.