लोक परिवहन सेवा संचालकों ने आरटीओ को घेरा

( 7109 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Aug, 16 14:08

जोधपुर| लोकपरिवहन सेवा के संचालकों ने शुक्रवार को आरटीओ का घेराव कर अवैध वाहनों से छ़ुटकारा दिलाने और परमिटधारी बसों को खड़ा करने के लिए स्टैंड मुहैया कराने की मांग की। इन संचालकों ने मांगें नहीं माने जाने और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 40 परमिट एक साथ सरेंडर करने की बात कही। आरटीओ अर्जुन सिंह राठौड़ ने 27 अगस्त से 31 अगस्त तक रोजाना एक रूट के संचालकों से काउंसलिंग कर समाधान का और नो इसके लिए नोडल अधिकारी लगाने का भरोसा दिलाया।
राजस्थान लोक परिवहन सेवा के संचालकों ने शुक्रवार को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय के ट्रायल ट्रैक पर करीब एक दर्जन रूट की लाल पट्टिका वाली बसें खड़ी कर रोष जाहिर किया। इनमें जोधपुर से सोजत, पीपाड़, पाली, सोजत, कोटा, सांचौर, सुमेरपुर, ब्यावर-अजमेर, बालेसर, बालोतरा, बाड़मेर, पोकरण-जैसलमेर, नागौर रूट की लोक परिवहन बसें शामिल थीं। इसके बाद वे आरटीओ के कक्ष के बाहर एकत्रित हो गए। आरटीओ ने इन बस संचालकों को अंदर बुलाया तो उन्होंने बसें चलाने में सहयोग मांगते हुए कोई रास्ता निकालने की मौखिक गुहार की। आरटीओ ने दो दर्जन से अधिक संचालकों से पूछा कि मुख्य रूप से तकलीफ क्या रही है। संचालकों ने अपनी मुख्य तकलीफ अवैध रूप से बसों के संचालन से बताई। आरटीओ ने बताया कि हाल में अभियान चलाने के बाद अवैध संचालन पर अंकुश लगा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.