रामदेवरा जा रहे पदयात्री दल पर जानलेवा हमला

( 3353 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Aug, 16 14:08

फलसुण्ड/बाबारामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालु पर शुक्रवार की अल सुबह पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए कुछ लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। जिसके कारण दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए पदयात्रियों का जत्था रामदेवरा की ओर जा रहा था। वहीं शुक्रवार की अल सुबह वह नेतासर गांव के पुरोहितों की ढाणी के पास पहुंचे। तभी कुछ लोगों ने पदयात्री महेन्द्र उर्फ पिंटू पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया। वहीं बीच बचाव में आए कानाराम पुत्र राजूराम का भी हाथ टूट गया। मारपीट के दौरान घायल युवकों को फलसूंड अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जोधपुर रैफर किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.