रियलिटी टीवी शो को जज करेंगी श्रद्धा कपूर

( 7048 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Aug, 16 15:08

मुंबई । श्रद्धा कपूर एक म्यूजिक रियलिटी टीवी शो में जज की भूमिका भी निभा सकती हैं। र्चचा है कि श्रद्धा कपूर को आने वाले ‘‘रॉ स्टार’ शो के जज पैनल में गायक अरिजीत सिंह के साथ जुड़ने के लिए कहा गया है। अरिजीत इस शो में प्रतियोगियों को मार्गदर्शन देंगे ,वहीं श्रद्धा इस शो में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। फिलहाल श्रद्धा दक्षिण अफ्रीका में ‘‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग में व्यस्त है। उनके वापस आने पर शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि श्रद्धा ने इससे पहले फिल्म एक विलेन में पाश्र्वगायन किया था। ‘‘रॉ स्टार’ का प्रसारण लाइफ ओके चैनल पर होगा।अजय के साथ ‘‘गोलमाल’ करेंगी : श्रद्धा फिल्म ‘‘गोलमाल 4’ में काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी सिंघम स्टार अजय देवगन को लेकर फिल्म गोलमाल 4 बना रहे हैं। र्चचा है कि ‘‘गोलमाल 4’ में रोहित श्रद्धा कपूर को कास्ट करने का मन बना चुके हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.