पश्चिमी देशों में लोकप्रिय हो रहा है योग : बाबा रामदेव

( 3961 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Aug, 16 15:08

पश्चिमी देशों में लोकप्रिय हो रहा है योग : बाबा रामदेव वॉशिंगटन । लोगों की जिंदगी में बदलाव लाकर योग को काफी लोकप्रियता मिल रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में योग काफी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह न केवल लोगों की जिंदगी में बदलाव ला रहा है बल्कि सकारात्मक व्यवसाय भी बनता जा रहा है। अगला चरण योग इन एक्शन होगा।’ उन्होंने टोरंटो से फोन पर बताया कि इससे विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में मदद मिलेगी। अमेरिका और पश्चिमी देशों में पिछले कई वर्षों से यात्रा पर आने वाले रामदेव ने कहा कि दुनिया के इस हिस्से में योग की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। उन्होंने इस वर्ष के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बारे में भी बात की और कहा कि चुनावों से संस्कृतियों और सभ्यताओं में राजनीतिक द्वंद्व तेज होगा। उन्होंने कहा कि यही चीज यूरोप में हो रही है और हाल में ब्रिटेन में हुई है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.