आमेट, चारभुजा में एक घंटा तेज बारिश

( 7079 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Aug, 16 13:08

राजसमंद | जिले भर में सुबह धूप निकलने के बाद बुधवार शाम को आमेट चारभुजा में एक घंटा तेज बारिश हुई। वहीं देवगढ़, केलवा, पड़ासली आदि क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। वहीं मंगलवार देर रात्री को बनास नदी पर नौगामा पुलिया टूटने से दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया।
बाघेरी पर दो फिट एक इंच की चादर, नंदसमंद बांध के सात गेट 7-7 फीट तक खोल रखे है। गोमती नदी छापरखेड़ी पुलिया पर डेढ़ फीट बह रही है। राजसमंद झील का जल स्तर 7 फीट हो गया। खमनोर क्षेत्र के भैंसाकमेड़ तालाब सुबह 11 बजे ओवर फ्लो गया। लावासरदारगढ़ के मनोहर सागर तालाब में ढाई फीट पानी की आवक हुई। आमेट में शाम को एक घंटा तेज बारिश हो गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.