रिश्वत लेते पकड़े गए अधिशाषी अभियंता को भेजा जेल

( 3573 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Aug, 16 12:08

पोकरण/ भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो जैसलमेर द्वारा मंगलवार की शाम को सार्वजनिक निर्माण होगा के एक्सईएन सुरेश माथुर को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। उसे मंगलवार की सुबह जोधपुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। जानकारी के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार पप्पू माली की शिकायत के ऊपर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसलमेर द्वारा पोकरण एक्सइएन सुरेश माथुर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। एसीबी की कार्रवाई के दौरान माथुर रंगे हाथों गिरफ्तार हुए जिस पर उसे सुबह पोकरण राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका मेडिकल चेकअप किया गया। बाद में जोधपुर स्टेशन एसीबी न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 6 सितंबर तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.