दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी शुक्रवार को

( 4115 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Aug, 16 14:08

नाथद्वारा| खमनोर ब्लॉक के राजकीय निजी संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी शुक्रवार शनिवार को उप्रावि कोठारिया में होगी। खंड वाकपीठ अध्यक्ष मोतीलाल माली ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को प्रथम सत्र में 10 बजे से 11 बजे तक पंजीयन उपस्थिति, 11 से 12 बजे तक उद्घाटन कार्यक्रम, दोपहर 12 सेे 2 बजे तक वार्ता, द्वितीय सत्र में विभिन्न विषयों पर 2.30 से 4.30 बजे तक वार्ता होगी। दूसरे दिन शनिवार को प्रथम सत्र में सुबह 8 से 8.30 बजे तक स्वागत ईश वंदना, 8.30 से 10 बजे तक दलनायकों द्वारा दल चर्चा के प्रतिवेदन प्रस्तुति, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वार्ताएं, द्वितीय सत्र में 2.30 से 3 बजे तक समस्या समाधान बीईईओ खमनोर अंबालाल खटीक द्वारा, तृतीय सत्र 3 से 4 बजे तक होगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.