नाइजीरिया में संघर्षविराम उग्रवादी बातचीत को तैयार

( 2726 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Aug, 16 12:08

नाइजीरिया के उग्रवादी समूह ‘‘नाइजर डेल्टा एवेन्जर्स’ ने सशर्त संघर्ष विराम का ऐलान किया है। इन उग्रवादियों को आम तौर पर तेल उग्रवादी कहा जाता है क्योंकि इनकी वजह से पश्चिम अफ्रीकी देश को प्रति दिन लाखों बैरल तेल का नुकसान हो रहा है।संघर्ष विराम के ऐलान के साथ-साथ ‘‘नाइजर डेल्टा एवेन्जर्स’ ने यह भी कहा कि वह लोग शांति समझौते के लिए बातचीत के इच्छुक हैं। समूह की वेबसाइट पर एक बयान डाला गया है जिस पर शनिवार की तारीख दर्ज है। बयान में कहा गया है कि वह इस शर्त पर संघर्ष विराम जारी रखेंगे कि सुरक्षा बल नागरिकों को परेशान करना बंद कर दें और अंतरराष्ट्रीय वार्ताकारों को शामिल किया जाए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.