इराक व सीरिया में 14 मौतों की और पुष्टि

( 2419 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jul, 16 13:07

वॉशिंगटन । अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ चलाए गए बमबारी अभियान में 14 और नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। इस पुष्टि के बाद मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 55 हो गई है। यह घोषणा पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों का निरीक्षण करने वाले ‘‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने बृहस्पतिवार को की। इसके लिए 28 जुलाई, 2015 और 29 अप्रैल, 2016 के बीच अमेरिका के छह हवाई हमलों की आंतरिक जांच की गई थी। सेंटकॉम ने कहा, ‘‘आज जारी किए गए प्रत्येक मामले में, आकलन के जरिए यह स्थापित हुआ है कि हमलों के दौरान एहतियात बरते जाने और सशस्त्र संघर्ष के नियमों के दायरे में रहने के बावजूद दुर्भाग्यवश नागरिक हताहत हो गए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.