भारत की यूवेना फीफा महिला विश्व कप में रेफरी

( 3233 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jul, 16 13:07

नई दिल्ली । यूवेना फर्नाडीज को जार्डन में 30 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए रेफरी चुना गया है। वह फीफा अंडर-17 विश्व कप में रेफरी बनने वालीं पहली भारतीय महिला हैं। के. शंकर के बाद यूवेना दूसरी भारतीय रेफरी हैं जो किसी भी विश्व कप में रेफरी बनेंगी। शंकर ने वर्ष 2002 में कोरिया और जापान में आयोजित विश्व कप में सहायक रेफरी रहे थे। यूवेना 2014 में इंचियोन में आयोजित एशियाई खेलों में तीन मैचों में रेफरी रह चुकी हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.