माउंट आबू की नक्की झील सा मनोहारी गेपसागर

( 51095 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jul, 16 08:07

माउंट आबू की नक्की झील सा मनोहारी गेपसागर डंूगरपुर/मानसून की पहली बारिश के बाद ही शहर की शान गेपसागर झील और इसके आंचल में अवस्थित खुबसूरत बादल महल का सौंदर्य भी द्विगुणित हो चुका है। दूर-दूर तक हरी चादर को ओढ़े हुए पहाड़, पानी से भरी झील के बीच टापू पर अवस्थित श्वेत रंग से सजा बादल महल, हवा से उठती पानी की चंचल लहरों के साथ सैलानियों को जलक्रीड़ा का आनंद दिलाते शिकारे इन दिनों डूंगरपुर की गेपसागर झील को माउंट आबू की प्रसिद्ध नक्की झील सी अनुभूति कराते हैं। यह मनमोहक नज़ारा सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कमलेश शर्मा के निर्देशन में ड्रोन कैमेरे से लिया गया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.