हरियाली अमावस्या के मेले के लिए दुकानों की नीलामी प्रारंभ

( 9382 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 16 22:07

नगर निगम द्वारा सोमवार को सहेलियों की बाड़ी में आगामी 2 अगस्त को हरियाली अमावस्या मेले के लिए अस्थाई स्टालों की नीलामी प्रारम्भ की गई।
नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि निलामी में प्रथम दिन कुल 86 दुकानें नीलाम हुइर्, जिसमें 2 लाख 73 हजार 600 की राशि निगम को प्राप्त हुई। प्र्रथम बार बिग बाजार से सोनी हॉस्पीटल मार्ग पर करीब 100 स्टॉल केवल महिलाओं को व्यवसाय करने के लिये आरक्षित किए गए हैं। इन्हें लॉटरी द्वारा आवंटित किया जाएगा। नीलामी में भाग लेने वालों के लिए आधार व अन्य पता पहचान प्रमाण पत्र जरूरी है। नीलामी में राजस्व समिति अध्यक्ष नानालाल वया, राजस्व निरीक्षक सुश्री तरंग यादव सहित राजस्व शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.