बॉक्स ऑफिस पर कमाई से सितारों को जज नहीं करते दर्शक : जॉन

( 3695 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 16 13:07

मुंबई । अभिनेता जॉन अब्राहम का मानना है कि कमाई को बॉक्स ऑफिस से जोड़ कर देखा जाता है लेकिन दर्शकों का एक वर्ग ऐसा भी है जो आमदनी के आधार पर सितारों की लोकप्रियता को जज नहीं करता। ‘‘रॉकी हैंडसम’ के स्टार का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि एक फिल्म की सफलता या असफलता दर्शकों के इससे जुड़ने पर निर्भर करती है लेकिन यह एक अभिनेता के हाथ में नहीं है। जॉन ने ‘‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘‘‘मेरा मानना है कि अगर एक फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो आपको यह समझना चाहिए यह दर्शकों को जोड़ नहीं पायी और अगर यह अच्छा प्रदर्शन करती है तो यह दर्शकों को जोड पायी। लेकिन आप इसे लेकर कुछ नहीं कर सकते।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.