चीन में बारिश और बाढ़ ने ढाया कहर

( 3882 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 16 13:07

चीन में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई या वह लापता हैं, वहीं मध्य हुबेई प्रांत में अब भी लगभग ढाई लाख लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में हुबेई प्रांत में 114 लोग मारे गए और 111 लापता हो गए। वहीं अन्यांग शहर में 18 अन्य मारे गए और नौ दूसरे लापता हो गए।मूसलाधार बारिश के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 132 और लापता लोगों की संख्या बढ़कर 120 हो गई। पिछले हफ्ते हेनान में बारिश से बाढ़ आ गई और यातायात, बिजली एवं दूरसंचार सेवा ठप हो गयी। अन्यांग सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ जहां 1,92,700 लोगों को बाहर ले जाया गया और 54,600 हेक्टेयर की फसल क्षतिग्रस्त हो गई। 35,000 से अधिक घर ढह गए। स्थानीय प्रशासन ने आपदा राहत के लिए 5.4 करोड़ डॉलर की धनराशि आवंटित की है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.