चंद्रकांता सुथार जिलाध्यक्ष मनोनीत

( 8048 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 16 09:07

नगरपरिषद् की पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेत्री चंद्रकांता सुथार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महिला मंच राजस्थान प्रदेश का डूंगरपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
श्रीमती सुथार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा व डूंगरपुर अध्यक्ष रीटा कुंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतिमा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव बरजोट, प्रदेश महामंत्री कुलदीप राणा, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पण्ड्या, नगरपरिषद सभापति के.के.गुप्ता व भाजपा नेता शंकरसिंह सोलंकी की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा नैथानी ने सुथार को भेजे पत्र में उनके जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की जानकारी दी है तथा उन्हें जिला कार्यकारिणी एवं मण्डलों का गठन 15 दिन में करते हुए प्रदेश कार्यालय को सूची भेजने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान की ढाणी-ढाणी तक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र को पहुंचाने के लिए इस मंच का गठन किया गया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.