कुशल वाटिका में १०८ फीट दादा गुरूदेव की प्रतिमा का भूमि पूजन आज

( 43906 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 16 09:07

कुशल वाटिका में १०८ फीट दादा गुरूदेव की प्रतिमा का भूमि पूजन आज बाडमेर कुशल वाटिका प्रांगण में १०८ फीट दादा कुशल गुरूदेव की प्रतिमा का भूमि पूजन आज सोमवार को शुभ मुहुर्त में १२.३९ बजे होगा। कुशल वाटिका ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड व महामंत्री मांगीलाल मालू ने बताया कि बाडमेर शहर से ६ कि.मी. दूर राष्ट्रीय राजमार्ग १५ अहमदाबाद-सांचौर रोड पर स्थित कुशल वाटिका में प.पू. आचार्य भगवंत श्री जिन मणिप्रभ सागर सूरीश्वर जी म.सा. की प्रेरणा से १०८ फीट ऊंची विश्व की प्रथम दादा कुशल गुरूदेव की प्रतिमा का भूमि पूजन आज १२.३९ बजे परम पूज्या प्रवर्तिनी महोदया शशिप्रभा श्री जी म.सा. की पावन निश्रा व प.पू.विपुल गुणा श्री जी म.सा. के सानिध्य में सम्पन्न होगा। ट्रस्ट के प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड ने बताया कि ५४ फीट ऊंचाई में तीन खण्ड में समोवसरण की रचना व उसके ऊपर ५४ फीट कुशल गुरूदेव की प्रतिमा रहेगी। जो मुख्य मन्दिर मुनिसुव्रत स्वामी के पिछे वाले भाग में स्थापित होगी। इस कार्य को पूर्ण होने में लगभग ४ से ५ वर्ष लगने की सम्भावना है ।यह प्रतिमा स्थापित होने के बाद कुशल वाटिका बाडमेर आने वाले यात्रियों के लिये आकर्षण का केन्द्र रहेगीं।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.