श्री पुष्करणा न्याति ट्रस्ट जैसलमेर की अध्यक्षता में सम्पन्न

( 5654 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 16 09:07

श्री पुष्करणा दिवस समारोह २०१६ हेतु आयोजित बैठक मदनलाल गज्जा, अध्यक्ष श्री पुष्करणा न्याति ट्रस्ट जैसलमेर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बसंत कुमार छंगाणी, संयोजक श्री पुष्करणा दिवस समारोह ने बताया कि इस बैठक में पूर्व वर्षों में आयोजित प्रतियोगिताओं के साथ साथ नवीन कार्यक्रमों को जोडने हेतु विचार विमर्श किया गया। इन्द्रप्रकाश पुरोहित ’’बरसा‘‘ ने सुझाव दिया कि शौभा यात्रा से पूर्व संध्या पर वाहन रैली का आयोजन किया जाये। श्रीमती सरोज थानवी ने मुख्य समारोह में ग्रुप आधारित संगीत संध्या का आयोजन किया जाये तथा शौभा यात्रा में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित किया जाये। कुमारी नीकिता ओझा ने वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित करने का सुझाव दिया। कैलाश बिस्सा एवं राजेन्द्र पुरोहित ’’बरसा‘‘ ने पुष्करणा दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक कार्यों से प्रारंभ करने की बात की। इस बैठक में जयप्रकाश व्यास, सी.ए. ने समाज की उन्नति एवं एकता के संदर्भ में विचार गोष्ठी के आयोजन का सुझाव दिया।
कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए दिनांक २७.०७.२०१६ को सांय ६.०० बजे एक बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमें नवीन भामाशाओं का चयन विभिन्न कार्यक्रम हेतु प्रभारी एवं नवाचारों के सुझावों को अंतिम रूप दिया जायेगा। इस बैठक में श्री उम्मेद बल्लाणी, कैलाश बिस्सा, श्री इन्द्रप्रकाश पुरोहित ’’बरसा‘‘, श्रीमती सरोज थानवी, श्री संजय कुमार व्यास, श्री गौतम व्यास, श्री शिवजी व्यास ’’फलसा‘‘, श्री शिवजी आचार्य, श्री राजेश व्यास, श्री राजेश व्यास (राजन), श्री बाल गोविन्द व्यास, श्री नटवर जोशी, श्री घनश्याम छंगाणी, श्री जगदीश जग्गाणी, कु. नीकिता ओझा ने भाग लिया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय श्री मदनलाल गज्जा ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.