राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला 13 और 14 अगस्त को माउन्ट आबू में

( 3982 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 16 21:07


मीडिया एक्शन फोरम विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकारो के वैचारिक क्रांति का रजिस्टर्ड फोरम है। फोरम की पत्रकारो से सम्बंधित सलाह को वर्तमान प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी सराहा है। देश के वरिष्ठ पत्रकारो, लेखको, साहित्यकारों, राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आदि ने फोरम के द्वारा की गई पत्रकार कार्यशालाओं की प्रशंसा की है। फ़ोरम से विभिन्न पत्रकार संगठनो के पदाधिकारी भी जुड़े हुए है क्यों की मीडिया एक्शन फोरम यूनियन नहीं होकर पत्रकारो के वैचारिक क्रांति का फोरम है। फोरम के द्वारा 13 और 14 अगस्त 2016 को भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल माउंट आबू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला का विषय है - वर्तमान मीडिया: मनन, मंथन और मंतव्य। इसमें फोरम के सदस्यों के अलावा पुरे देश से सक्रिय पत्रकारो को आमंत्रित किया जा रहा है, यह सक्रिय पत्रकार किसी भी मीडिया संस्थान या किसी भी पत्रकार संगठन से जुड़ा सकता हो हैं। इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए 8 अगस्त 2016 तक पंजीकरण कराना आवश्यक है। इस कार्यशाला में भोजन और आवास व्यवस्था फोरम के द्वारा निशुल्क की जायगी। पंजीकरण के लिए पत्रकार परिचय पत्र आवश्यक है। पंजीकरण के लिए आप अपना परिचय पत्र के साथ अनुरोध मेल कर सकते है। फोरम के द्वारा पंजीकरण पुष्टि होना भी आवश्यक है। जिनका फोरम के द्वारा पुष्टि हो जायेगा, वो ही दो दिवसीय पत्रकार कार्यशाला में भाग ले सकेंगे।
13 अगस्त को सुबह एवं शाम को कार्यशाला आयोजित की जाएगी एवं 14 अगस्त को भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल माउंट आबू में घूमने का कार्यक्रम रखा गया हैं ।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.