पति सहित 6 पर दहेज प्रताड़ना का केस

( 6412 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jul, 16 13:07

रायसिंहनगर | गांव- 37 पीएस की एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के 6 जनों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में उषारानी पत्नी गुरमीतसिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब 8 साल पहले गुरमीतसिंह पुत्र जूपसिंह कापड़िया के साथ हुई थी। शादी के समय पिता ने घरेलू सामान सहित सोने-चांद के जेवरात दिए थे। दहेज में 50 हजार नकदी बाइक की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे तथा मारपीट की। उधर, विवाहिता के पति ने मामला दर्ज कर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसके पिता अन्य के विरुध दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवा कर फंसाने की धमकी देती है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.