वाहन की टक्कर से घायल महिला की मौत

( 2958 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jul, 16 13:07

देवगढ़ | आंजना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर जा रहे घायल दंपत्ति की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। थानाधिकारी योगेश चौहान ने बताया कि अमरपुरा, करेड़ा भीलवाड़ा निवासी गीतादेवी पत्नी गणपत लाल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दंपती बाइक से अमरपुरा लौटते 20 जुलाई शाम आंजना के पास सामने से रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायलावस्था में उसे देवगढ़ हॉस्पिटल में इलाज के बाद आरके अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उदयपुर रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.