4जी टावर लगाने के लिए आए कर्मचारियों का विरोध

( 5389 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jul, 16 13:07

नाथद्वारा / शहर के वार्ड 10 11 सुखाड़िया नगर स्थित नगरपालिका के बाहर गुरुवार रात 2 बजे रिलायंस 4 जी का टावर लगाने आए कर्मचारियों का मोहल्लेवासियों ने विरोध करते हुए शुक्रवार को एसडीएम इंदाराम मेघवंशी और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
इसमें बताया कि वार्ड में कंपनी के कर्मचारियों द्वारा रात 2 बजे आकर आबादी क्षेत्र में 4 जी टावर लगाया जा रहा था। आबादी क्षेत्र मे टावर लगाने पर होने वाले नुकसान को बताते हुए स्वीकृति रद्द करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार भविष्य में टॉवर लगाने पर जनआक्रोश के चलते आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.