किरण माहेश्वरी ने जाने अतिवृष्टि क्षेत्र के हालात

( 2849 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 16 11:07

राजसमंद | स्वास्थ्य लाभ ले रही जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने उपखंड रेलमगरा, कुरज आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे हुई अतिवृष्टि से उपजे हालात, नुकसान और राहत कार्यों की कलेक्टर अर्चना सिंह रेलमगरा उपखंड अधिकारी तरु सुराणा से दूरभाष पर जानकारी ली। साथ ही माहेश्वरी ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए क्षेत्र मे हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करवा रिपोर्ट भेजने, राहत सामग्री वितरित करवाने, सामान्य जीवन बहाल करवाने और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। माहेश्वरी के निर्देशन मे भाजपा दल ने गुरुवार शुक्रवार को कुरज, रेलमगरा क्षेत्र का दौरा कर मौका-मुआयना किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.