वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

( 2787 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 16 11:07

राजसमंद | रेलमगरा थाना क्षेत्र के धनेरियागढ़ में एक अधेड़ ने खेत पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि धनेरियागढ़ निवासी मोहन लाल जाट (55) पुत्र नाथू जाट जो गुरुवार रात को बिना बताए ही घर से कही चला गया। परिजनों ने काफी तलाश की कहीं भी पता नहीं चला। वहीं शुक्रवार सुबह धनेरियागढ़ निवासी जसराज मंडोवरा के खेत पर एक पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.