केसरपुरा व भूंगड़ा में एक-एक इंच वर्षा

( 3978 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 16 16:06

बांसवाड़ा / बांसवाड़ा जिले में मानसून का आगाज हो गया है और जिले में बुधवार रात को सर्वत्र वर्षा हुई है और केसरपुरा में सर्वाधिक एक इंच से अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए हुए है ।

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जिले के चौदह वर्षामापक केन्द्रों की प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए पिछले चौबीस घंटों में सर्वाधिक वर्षा केसरपुरा में एक इंच से अधिक (30मि.मी.), भूंगड़ा में एक इंच(25मि.मी.), बांसवाड़ा व लोहारिया में 15-15 मि.मी., घाटोल में 14मि.मी., बागीदौरा में 11 मि.मी., गढ़ी में 7 मि.मी., जगपुरा में एक मि.मी. वर्षा दर्ज की है।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार जिले के चौदह वर्षामापक केन्द्रों पर एक जून,15 से अब तक सर्वाधिक केसरपुरा में 120 मिमी., बांसवाड़ा व लोहारिया मेंं 97-97 मि.मी., अरथूना में 61मि.मी., घाटोल में 57मि.मी., भूंगड़ा में 54 मि.मी., गढ़ी में 50 मि.मी., सल्लोपाट में 45मि.मी., दानपुर में 38मि.मी., कुशलगढ़ में 36 मि.मी., सज्जनगढ़ में 35 मि.मी., बागीदौरा में 19 मि.मी., जगपुरा में 13 मि.मी. एवं शेरगढ़ में 5 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.