‘उड़ता पंजाब’ ने की 50 करोड़ की कमाई

( 5643 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jun, 16 09:06

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई कर ली है।

अभिषेक चौबे निर्देशित और अनुराग कश्यप सह-निर्मित ‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह फिल्म पंजाब में नशे की समस्या पर आधारित है। 17 जून को प्रदर्शित इस फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 48.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी।

उड़ता पंजाब अब तक 50 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में एयरलिट, नीरजा, कपूर एंड संस, की एंड का, फैन, बागी और हाउसफुल 3 ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.