गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का खाता हैक

( 8270 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jun, 16 09:06


न्यूयार्क। सर्च इंजन कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का क्यूओरा खाता उसी समूह ने हैक कर लिया है जिसने इससे पहले फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के ट्विटर और पिंटरेस्ट खातों को हैक किया था। एक मीडिया रपट के मुताबिक ‘‘अवर माइन टीम’ नाम के इस हैकर समूह ने क्यूओरा पर पिचाई के खाते से पोस्ट करना शुरू कर दिया। भारत में जन्में पिचाई के ट्विटर पर 5,08,000 फॉलोअर हैं। हैकर समूह ने उनके खाते पर लिखा, ‘‘हैलो यह अवर माइन है। हम सिर्फ तुम्हारी सुरक्षा (खाते की) जांच कर रहे थे। इसे बेहतर बनाने के लिए कृपया अवर माइन से संपर्क करें।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.