‘‘बजरंगी भाईजान’ और ‘‘बाजीराव मस्तानी’ विजेता बन कर उभरी

( 7046 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 16 11:06

‘‘बजरंगी भाईजान’ और ‘‘बाजीराव मस्तानी’ विजेता बन कर उभरी मैड्रिड । अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) 2016 में 2015 में आई फिल्म ‘‘बजरंगी भाईजान’ और ‘‘बाजीराव मस्तानी’ विजेता बन कर उभरी है और सलमान खान के अभिनय वाली फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म जबकि संजय लीला भंसाली की फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। यहां पर आयोजित पुरस्कार के 17वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब हासिल करते हुए निर्देशक कबीर खान ने अपने मुख्य अभिनेता की तारीफ की। उन्होंने कहा, धन्यवाद आईफा। भंसाली को भी उनके मुख्य अभिनेताओं रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ सम्मानित किया गया। निर्देशक ने बताया, मेरी अन्य फिल्में ‘‘बाजीराव..’ जैसी प्यारी नहीं है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.