रणधीर सिंह भीण्डर,सुराणा व कामिनी जिन्दल व सोना देवी बावरी को शामिल करने की मांग

( 11662 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jun, 16 08:06

उदयपुर। भाजपा के वरिष्ठम नेता पूर्व सांसद भानु कुमार शास्त्री, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चुन्नी लाल गरासिया, पूर्व सांसद महावीर भगोदा, पूर्व विधायक शिव किशोर सनाढ्य, पूर्व संभाग संगठन मंत्री धर्मनारायण जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द जैन, मांगीलाल जोशी, दूल्हेसिंह सारंगदेवोत, पूर्व उपमहापौर विरेन्द्र बापना, महेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंघल, पूर्व जिलामंत्री दिग्विजय श्रीमाली, विजय प्रकाश विप्लवी, पूर्व पार्षद चेतन सनाढ्य, भाजयुमो गोविन्द दीक्षित ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वल्लभनगर विधायक , लूणकरणसर विधायक व जमीदारा पार्टी की विधायक कामिनी जिन्दल व सोना देवी बावरी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विशेष आमंत्र्ति के रूप में बुलाये जाने का स्वागत किया है और कहा है कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने यह पहल करके पार्टी की मजबूती की दिशा में सार्थक पहल की है। इन नेताओं ने कहा कि भीण्डर व सुराणा पूर्व में भाजपा के ही विधायक रहे है, आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए दोनों को अविलम्ब भाजपा में शामिल किया जावे।
भाजपा नेताओं ने कहा है कि गत विधानसभा चुनाव में गुलाब चन्द कटारिया की हठधर्मिता के कारण रणधीर सिंह भीण्डर का टिकट काटा गया। इस विधानसभा चुनाव में वल्लभनगर में भाजपा की जमानत जप्त हो गई। कटारिया द्वारा भीण्डर के व्यक्तिगत विरोध से पार्टी के जनाधर को गहरा आघात लगा। पंचायत चुनाव में कटारिया ने भीण्डर पंचायत समिति में भाजपा के समर्थन से कांग्रेस का प्रधान तक बनवा दिया। कटारिया ने इस कृत्य ने वल्लभनगर क्षेत्र् में मरणासन्न कांग्रेस को प्राणवायु देने का काम किया।
कटारिया ने विधायक भीण्डर से अपने पूर्वाग्रह के कारण वहां पार्टी की इज्जत को दांव पर लगा दिया। भीण्डर नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जो स्थिति बनी वो दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां भाजपा का खाता तक नहीं खुला। अधिकांश प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई। पन्द्रह में से मात्र् दो या तीन वार्डो में भाजपा के वोटो की संख्या दो अंकों में पहूंची।
भाजपा नेताओं ने कहा कि कटारिया का वरदहस्त प्राप्त नेताओं ने राजसमन्द में जिला प्रमुख पद के गत उपचुनाव में भाजपा के नौ वोट क्रॉस करके कांग्रेस का जिला प्रमुख बनवा दिया। नौ में से एक भी जिला परिषद् सदस्य को नोटिस तक नहीं दिया गया। उनमें सभी सदस्य कटारिया के कृपापात्र् थे। कटारिया इस विषय पर आज तक मौन है।
भाजपा नेताओं ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने विधायक रणधीर सिंह भीण्डर जैसे जनाधार वाले नेता को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में आमंत्र्ति करके पार्टी के जनाधार बढाने की सार्थक पहल की है। इन्हें शीघ्र पार्टी में शामिल करने से पार्टी का जनाधार बढाने में मदद मिलेगी।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.