भंडारे के लिए जत्था बालटाल रवाना

( 2198 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 16 17:06

हनुमानगढ़ | बर्फानी सेवा समिति की ओर से अमरनाथ यात्रियों के लिए बालटाल में लगाए जाने वाले भंडारे के लिए तीन ट्रक राशन सामग्री अन्य सामान शुक्रवार को रवाना किया गया। प्रधान बलदेव अरोड़ा ने बताया कि समिति की ओर से लगाया जाने वाला 20वां भंडारा दो अगस्त तक जारी रहेगा। भंडारे में अमरनाथ यात्रियों के लिए चाय-नाश्ता, भोजन, दवाई, बिस्तर, बाथरूम नहाने के लिए गर्म पानी की सुविधा रहेगी। श्री अरोड़वंश शिविर मंदिर से रवाना हुए जत्थे में समिति प्रधान बलदेव अरोड़ा के साथ सोनू पाहुजा, किशन गोस्वामी त्रिलोक शर्मा आदि शामिल थे। इस मौके पर विनय अरोड़ा, राजेश ग्रोवर, सोनू नागपाल, हरीश चावला, अश्वनी ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.