जागरूकता रैली निकाली

( 2335 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 16 16:06

बडी साखथली | पंचायत मुख्यालय पर संचालित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही छात्र छात्राओं को प्रवेश के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य मांगीलाल मीणा, प्रधानाध्यापक शां‍ति लाल मीणा स्टाफ ने घर-घर जाकर नव प्रवेश पर ग्रामीणों को जागरूक किया। पुस्तक वितरण प्रभारी चंपा निनामा ने सरकार की ओर से निशुल्क पुस्तकें और समय समय पर सरकार की ओर से दी जाने वाली अन्य सुविधाओं से भी छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.