इलाज के समय अज्ञात व्यक्ति की मौत

( 2235 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 16 16:06

बीकानेर | पीबीएम हॉस्पिटल में बेहोशी हालात में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। इस संबंध में कोटगेट पुलिस थाना में मर्ग दर्ज कर ली गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति गंगाशहर रोड स्थित माइको कंपनी के पास बेहोशी हालात में मिला था। जिसे एंबुलेंस से पीबीएम लाया गया। और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.