लोकतंत्र रक्षा संकल्प दिवस कल

( 3091 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 16 16:06

कोटा | भाजपा शहर और देहात के संयुक्त तत्वावधान में आपातकाल दिवस 26 जून को लोकतंत्र रक्षा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे आईएल ऑडिटोरियम में होगा। शहर जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय इस्पात एवं खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण मंत्री राजकुमार रिणवां करेंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद ओम बिरला, विधायक भवानी सिंह राजावत, प्रहलाद गुंजल, चन्द्रकांता मेघवाल, संदीप शर्मा, विद्याशंकर नंदवाना, हीरालाल नागर एवं महापौर महेश विजय होंगे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.