पलाड़ा का जन्म दिवस मनाया

( 1894 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 16 16:06

नसीराबाद | नगर में भाजपा नेता भंवरसिंह पलाड़ा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय हिंदू क्रांतिसेना के नगर अध्यक्ष सुभाष लखन के अनुसार सेना के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पलाड़ा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया और अभिषेक अनुष्ठान कर पलाड़ा की दीर्घायु की कामना की और उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी। विकास चौहान, शानू, संदीप यादव, मयंक सक्सेना, रवि चावला, रणवीर गुर्जर, यशवंत, दीपक प्रजापत, देव गुर्जर, कालू लखारा, रवि आदि ने अध्यक्ष लखन के नेतृत्व में स्थानीय राजकीय अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए। मुस्लिम महासभा कार्यकर्ताओं ने भी शुक्रवार को भाजपा नेता पलाड़ा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। महासभा कार्यकर्ताओं ने महासभा के जिलाध्यक्ष मुख्तियार कुरेशी के नेतृत्व में अस्पताल जाकर फल बांटे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.